Tuesday, November 23, 2021

Corona India Update: 24 घंटे में कोरोना के कितने नए केस, कितनी मौतें, जानिए पूरा अपडेट

देश में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,579 नए मामले सामने आए। पिछले 543 दिन में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम मामले हैं। इस बीच देश में एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 1,13,584 हो गई है, जो पिछले 536 दिन में सबसे कम हैं। लेकिन कोरोना से मौत का सिलसिला नहीं थम रहा। बीते 24 घंटे में कोरोना से 236 और लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,66,147 हो गई है।

आपको बता दें कि देश में लगातार 46 दिन से कोविड-19 के डेली केस 20 हजार से कम हैं। रिकवरी रेट की बात करें तो ये 98.32 प्रतिशत है जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है।देश के लिए यही सबसे राहत की बात है। हालांकि अमेरिका और यूरोप के कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में एहतियात बरतना जारी रखना बेहद जरूरी है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3FJ2YBs

No comments:

Post a Comment

Tamil Nadu Class 10 Result 2026 out, overall pass percentage at 94.31%, girls outperform boys

Tamil Nadu SSLC result 2026: Tamil Nadu Directorate of Government Examinations (DGE) has declared the TN SSLC Class 10 results 2026 on tnres...