रबि झा, जमशेदपुर: झारखंड के पूर्वी सिहंभूम जिले के बहारागोड़ा पुलिस ने शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग के दौंरान एक ट्रक से काफी मात्रा में गांजा बरामद किया है। गांजे की इस खेप को नमक के बोरे में छिपाकर रखा गया था। वाहन चेंकिग के दौरान पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है। इस दौरान पुलिस ने ट्रक चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में दो बिहार के समस्तीपुर और एक उत्तरप्रदेश के रामपुर जिला के रहने वाला है। बताया जा रहा है कि गांजे की खेप ओडिशा से लाई जा रही थी।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3cRbZfh
No comments:
Post a Comment