Monday, November 29, 2021

Muzaffarpur News : गए थे कैंप में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने, 26 लोगों की गई आंख की रोशनी

संदीप कुमार, मुजफ्फरपुर
बिहार के मुजफ्फरपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां एक कैंप में फ्री मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने गए कई लोगों के आंख की रोशनी चली गई। बताया जा रहा कि मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल में फ्री मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप रखा गया था। जिसमें 300 से अधिक मरीजों की आंख का इलाज हुआ, जिसमें 26 से अधिक की एक आंख की रोशनी चली गई। वहीं मामला सामने आने के बाद सिविल सर्जन ने जांच का आदेश दिया है।दूसरी ओर, आई हॉस्पिटल में 26 मरीजों की एक आंख की रोशनी चले जाने के मामले में जब परिजनों ने उग्र रूप अख्तियार किया तो अस्पताल प्रबंधन ने सभी रोगियों को आनन-फानन में बेहतर इलाज के नाम पर पटना भेज दिया। यहां स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ने इंफेक्शन की बात बताते हुए 26 में से 4 रोगियों की एक आंख निकाल दिया। शेष रोगियों के लिए भी यही आखिरी इलाज बताया है। इस बात को लेकर परिजनों में नाराजगी है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3FXilpQ

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...