राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को जब जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए एसपीओ बिलाल अहमद माग्रे को मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान किया गया, तो उनकी मां के आंसू छलक पड़े। जब शहीद बेटे की शौर्य गाथा पढ़ी जा रही थी, एक-एक शब्द सुनकर मां भावुक हुए जा रही थी। उन्हें देखकर हॉल में बैठे हर शख्स की आंखें नम हो गईं। बिलाल अहमद माग्रे को 2019 में बारामूला में एक आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद नागरिकों को निकालने और आतंकवादियों को उलझाने में अदम्य साहस दिखाने के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3cILyrX
No comments:
Post a Comment