Thursday, November 25, 2021

UP Assembly Elections 2022: सपा की लहर चल रही और आने वाले समय में जब चुनाव होंगे तो हम सत्ता में आएंगे- त्र‍िपाठी

समाजवादी पार्टी में ब्राह्मण नेता के रूप में स्थापित तुलसीपुर विधानसभा से ताल ठोक रहे डॉ भानु त्रिपाठी ने नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से विशेष बातचीत की। वह समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव हैं। वह लगातार अखिलेश यादव व उनकी टीम के साथ यात्राओं पर निकल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सपा की लहर चल रही है और आने वाले समय में जब चुनाव होंगे। तो हम सत्ता में आएंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसी विशेष धर्म या जाति के लिए राजनीति नहीं करती। हमने हमेशा से राजनीति में एक स्तर को स्थापित किया है और हम उसी पर चल रहे हैं। डॉ भानु त्रिपाठी ने बताया क‍ि समाजवादी पार्टी ने भले ही तुलसीपुर विधानसभा से लगातार मुस्लिम समुदाय के उम्मीदवारों को टिकट दिया हो। लेकिन इस बार पूरे मंडल में ब्राह्मणों के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम देवीपाटन मंडल में आगामी विधानसभा चुनाव में 20 में से 16 सीटें कम से कम जीतकर सत्ता में आ रहे हैं। देवीपाटन मंडल और बलरामपुर जिले को सरकार में ज्यादा से ज्यादा न केवल प्रतिनिधित्व मिलेगा। बल्कि मंत्रिमंडल में भी उचित स्थान दिया जाएगा।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3l9t4po

No comments:

Post a Comment

NVS Lucknow contractual teacher recruitment 2026 application window closes today for PGT TGT posts; apply here

NVS Lucknow recruitment 2026: Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) Lucknow Regional Office closes today online application window for contractual...