Wednesday, November 24, 2021

vasundhara raje yatra: वसुंधरा राजे की यात्रा पहुंची राजसमंद, नाथद्वारा में नाइट स्टे

राजसमंद। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की देव दर्शन यात्रा बुधवार को राजसमंद पंहुची। कांकरोली की जेके हवाई पट्टी पर स्थानीय विधायक दिप्ती माहेश्वरी,पंचायत समिती प्रधान अरविंदसिंह राठौड और पद्मश्री श्यामसु्न्दर पालीवाल सहित सहित भाजपा पदाधिकारीयों ने उनकी अगवानी की। हवाई पट्टी से राजे सीधे द्वारिकाधीश मंदिर के लिये रवाना हुई। जहां जेके सर्किल, कुमावत समाज, मुखर्जी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस बीच भारतीय मजदूर संघ की ओर से भी स्टेशन रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल के नैतृत्व मे मजदूरों ने जोरदार स्वागत किया और अपनी समस्याएं बताने के बाद उनका पूरा समर्थन करने का वादा किया।

यहां से रवाना होने बाद वे द्वारिकाधीश मंदिर पंहुचीं। मंदिर चौक मे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता ने माला और ईकलाई ओढाकर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने भोग-आरती के दर्शन किए। दर्शनों के तुरन्त बाद मंदिर परंपरानुसार उनका समाधान करवाकर स्वागत किया गया। दर्शनों के तुरन्त बाद वे हैलीपेड के लिये रवाना हो गयीं।हैलीकाप्टर से उनका कैलाशपुरी पंहुचने का कार्यक्रम है। वसुंधराराजे रात्री विश्राम नाथद्वारा के धीरज धाम मे करेंगी।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3nKdYrT

No comments:

Post a Comment

CBSE extends counselling support after Class 12 results, continues helpline till June 1

The Central Board of Secondary Education (CBSE) has extended its psycho-social counselling and tele-support services for students, parents a...