Monday, December 27, 2021

Kaushambi में Piyush Jain IT Raid का जिक्र कर CM Yogi का Samajwadi Party पर हमला

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी का नाम लिए बगैर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पड़े IT के छापे का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग पांच साल पहले सत्ता से बाहर हो गए, उनके घर की दीवारों से नोट निकल रहे हैं। योगी ने कहा कि ये नोट खेत में नहीं उगे, पहले सरकारी योजनाओं का पैसा भ्रष्टाचार में चला जाता था। मुख्यंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें लोगों को जो मुफ्त राशन दे रही हैं, उस पैसे का इस्तेमाल पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार के लिए किया जाता था। #CMYogi #Kaushambi #PiyushJain

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से जुड़ी हर खबर के लिए एनबीटी ऑनलाइन से जुड़े रहें।

देश में सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। इस बार उत्तर प्रदेश में 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए ये चुनाव होना है। बता दें 17वीं विधानसभा का कार्यकाल 15 मई तक है.17वीं विधानसभा के लिए 403 सीटों पर चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक 7 चरणों में हुए थे। इनमें लगभग 61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 63 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं थीं, जबकि पुरुषों का प्रतिशत करीब 60 फीसदी रहा। चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटें जीतकर पहली बार यूपी विधानसभा में तीन चौथाई बहुमत हासिल किया। वहीं अखिलेश यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन 54 सीटें जीत सका। इसके अलावा प्रदेश में कई बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती की बीएसपी 19 सीटों पर सिमट गई।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3Jl5Wi0

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...