Thursday, December 2, 2021

Keshav Prasad Maurya Statement: केशव मौर्य ने बीजेपी की हार स्वीकार कर ली, मथुरा वाले बयान पर बोले सतीश चंद्र म‍िश्रा

यूपी के फतेहपुर जिले के धाता कस्बे में पहुंचे बीएसपी राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र (Satish Chandra Mishra) ने विपक्षियों पर तीखा बयान देकर हमला बोला है। वहीं सतीश चंद्र मिश्र ने डेप्‍युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के काशी और अयोध्या में मंदिर बनाने का काम जारी है अब मथुरा की बारी है... वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केशव मौर्य अपनी पार्टी का हार स्वीकार कर चुके हैं। इसलिए इस तरह के बयान बाजी दे रहे हैं जबकि बसपा अपनी सरकार बना रही है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा क‍ि चुनाव में विकास की बात न करके, कानून व्यवस्था की बात न करके, कोरोना में मरे लोगों के परिवार की बात न करके बीजेपी लोगों को बरगलाकर वोट लेना चाहती है। जनता अब विकास के मुद्दों पर वोट करेगी और जनता सरकार का नकली मुखोटा पहचान चुकी है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3ElGoyq

No comments:

Post a Comment

IOB LBO recruitment 2026: Last date today to apply for 250 Local Bank Officer posts; check direct link here

IOB Local Bank Officer Recruitment 2026: Indian Overseas Bank will close applications for 250 Local Bank Officer posts today, August 24, 202...