Saturday, January 1, 2022

Jammu News : 'भारी भीड़ की वजह से वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ के बाद बड़ा हादसा', NBT पर चश्मदीद

जम्मू: नए साल की पहली रात में ही जम्मू में माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से बड़ा हादसा हुआ है। इसमें अब तक 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। वैष्णो देवी में जो हादसा हुआ है इस हादसे में राजस्थान से आए एक दोस्तों का ग्रुप भी घायल हुआ है। लेकिन घायल होने के बाद भी सुरेश और उनकी टीम ने बाकीकई घायलों को सकुशल बाहर निकाला। सुरेश वाडेकर राजस्थान से वैष्णो देवी का दर्शन करने के लिए आए हुए थे। वे कल शाम को ही भवन में पहुंच गए थे। उन्होंने बताया की एक साथ 5 हजार लोगो को दर्शन के लिए अंदर भेजा जा रहा था और इतने ही लोगों को वापस लौटने के लिए छोड़ा जा रहा था। तभी एक साथ ज्यादा भीड़ होने की वजह से यह हादसा हुआ।

हादसे की कहानी, चश्मदीदों की जुबानी
चश्मदीद लोगो के मुताबिक सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। लोग एक दूसरे के शरीर में शरीर रगड़ के चल पा रहे थे। हादसा करीब रात को 12 बजे से 1 बजे के करीब हुआ। कुछ स्थानीय लोग और पुलिस जवान भी कंबल के सहारे लोगों को हादसे की जगह से बाहर निकाल रहे थे। आशीष भी राजस्थान से आए हुए थे। वे भी इस हादसे में घायल हुए हैं। आशीष ने बताया की उनके आंखो के सामने हादसा हुआ, जिसमें वे भी घायल हो गए। इन चश्मदीदों से बात की NBT संवाददाता मुकेश कुमार ने...




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/3pHFgA8

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...