Saturday, February 26, 2022

अख‍िलेश जी 400 का दावा कर रहे, 40 बच जाए, चुह‍िया न‍िकल आए, बहुत बड़ी बात है... केशव प्रसाद मौर्य का हमला

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) के पांचवें चरण में राज्य के 12 जिलों की 61 सीटों पर रविवार, 27 फरवरी को मतदान हो रहा है। पांचवें चरण में 692 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उधर, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) प्रयागराज के ज्वाला देवी इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर पहुंचे और मतदान क‍िया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्‍होंने अख‍िलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जोरदार हमला बोला। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा क‍ि अख‍िलेश जी चार सौ सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं लेक‍िन वो 40 बचा ले जाएं, यही बहुत बड़ी बात है।

पांचवें चरण में सिराथू, इलाहाबाद पश्चिम, कुंडा, इलाहाबाद उत्‍तर, बहराइच, अयोध्‍या, बाराबंकी, पट्टी, रामपुर खास, मनकापुर, तिलोई, सलोन, जगदीशपुर, गौरीगंज, अमेठी, इसौली, सुल्तानपुर, सदर, लम्भुआ, कादीपुर, चित्रकूट, मानिकपुर, रामपुर खास, बाबागंज, विश्वनाथ गंज, प्रतापगढ़, रानीगंज, मंझनपुर, चायल, फाफामऊ, सोरावं , फूलपुर, प्रतापपुर, हण्डिया, मेजा, करछना शामिल हैं। इलाहाबाद दक्षिण, बारा, कोरावं, कुर्सी, राम नगर, जैदपुर , दरियाबाद, रूदौली, हैदरगढ़, मिल्कीपुर, बीकापुर, अयोध्या, गोसाईगंज, बलहा, नानपारा, मटेरा, महसी, बहराइच, पयागपुर, कैसरगंज, भिनगा, श्रावस्ती, मेहनौन, गोण्डा, कटरा बाजार, कर्नलगंज, तरबगंज, मनकापुर और गौरा विधान सभा सीट पर मतदान हो रहा है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/x0dfIwK

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...