Wednesday, February 9, 2022

बलिया को बना देंगे बॉम्‍बे... सदर BJP प्रत्याशी दयाशंकर सिंह का चुनावी वादा, देखें वीड‍ियो

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav 2022) को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार रहे हैं। इसी कड़ी बीजेपी ने योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) को बलिया नगर से प्रत्याशी बनाया गया है। बल‍िया पहुंचे दयाशंकर स‍िंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा क‍ि आने वाले दिनों में आप लोग देखेंगे हम लोग बलिया को बॉम्‍बे बना देंगे।

7 चरणों में होगा मतदान
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार 14 जनवरी से नामांकन शुरू कर देंगे। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का चुनाव होगा। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 03 मार्च और 07 मार्च को विधानसभा चुनाव होंगे। इसके बाद 10 मार्च को चुनाव परिणाम आएंगे।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election 2022) की तारीख घोषित हो चुकी है। 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए 7 चरण में चुनाव होंगे। 17वीं विधानसभा का कार्यकाल (UP Assembly ) 15 मई तक है. 17वीं विधानसभा के लिए 403 सीटों पर चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक 7 चरणों में हुए थे। इनमें लगभग 61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 63 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं थीं, जबकि पुरुषों का प्रतिशत करीब 60 फीसदी रहा। चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटें जीतकर पहली बार यूपी विधानसभा (Uttar Pradesh Vidhansabha) में तीन चौथाई बहुमत हासिल किया।

वहीं, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की अगुवाई में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) गठबंधन 54 सीटें जीत सका। इसके अलावा प्रदेश में कई बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती (Mayawati) की बीएसपी (Bahujan Samaj Party ) 19 सीटों पर सिमट गई। इस बार सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और भाजपा (Bhartiya Janata Party) के बीच है। भाजपा योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ रही है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/qE0iXFZ

No comments:

Post a Comment

AIAPGET admit card 2026 released at exams.nta.ac.in: Direct link to download hall tickets here

The NTA has released the AIAPGET 2026 admit card for candidates appearing in the postgraduate AYUSH entrance examination. The test will be h...