Sunday, February 13, 2022

एमपी के मंत्री जगदीश देवड़ा ने शेरशाह सूरी से की पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की तुलना

सीहोर : मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान (Shivraj finance minister jadish deora) सरकार के वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने कथित तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की शेरशाह सूरी से तुलना कर सियासी तौर पर कांग्रेस को हमला करने का मौका दे दिया है। इस बयान को लेकर कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर बड़ा हमला किया है। जगदीश देवड़ा (minister jagdish deora controversial statement)प्रधानमंत्री फसल बीमा राशि कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में अगर किसी ने काम किया है तो या तो शेरशाह सूरी ने किया है या फिर अटल बिहारी वाजपेयी (, Atal Bihari Vajpayee and Shershah Suri Comparison) ने किया है।

नोएडा से एमपी आए छोटे बिजनेसमैन की चमकी किस्मत, चार महीने की मेहनत में हाथ लगा 25 लाख का हीरा

मंत्री का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कांग्रेस की ओर से इसे शेयर किया गया है। देवड़ा के इस बयान को कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने शेयर किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा सीहोर में कह रहे है कि इतिहास में अगर किसी ने काम किया है तो या तो शेरशाह सूरी ने किया है या फिर देश के पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। आपको बता दें कि इतिहास में शेरशाह सूरी बाबर का सैनिक था, जिसे बाबर ने पदोन्नत कर सेनापति बनाया था।#JagdishDeoraViralVideo #ShershahSuri #AtalBihariVajpayee




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/01liMWv

No comments:

Post a Comment

WBJEE Pharmacy round 2 seat allotment result 2026 expected to be released soon at wbjeeb.nic.in: Check details here

The WBJEEB is scheduled to announce the Pharmacy Counselling 2026 Round 2 seat allotment result on August 18. Candidates who took part in th...