Tuesday, February 15, 2022

संत गुरु रविदास की जन्म स्थली पर पहुंचे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, मांगा पंजाब फतेह का आशीर्वाद

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) के बीच संत गुरु रव‍िदास जयंती (Guru Ravidas Jayanti) पर राजनीत‍िक सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi) वाराणसी स्‍थित संत गुरु रविदास की जन्म स्थली (Birthplace of Sant Guru Ravidas in Varanasi) पर पहुंचे। यहां सीएम चन्नी ने बाबा के दर पर मत्‍था टेका और संत निरंजन दास से आशीर्वाद लिया। दरअसल पंजाब के मुख्‍यमंत्री पंजाब चुनाव को लेकर पहली बार बाबा दरबार में आए हैं। हालांक‍ि उन्‍होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं द‍िया। पंजाब सीएम ने पत्रकारों से संत रव‍िदास की जयंती पर लोगों को बधाई दी और वहां से चलते बने। (इनपुट-अभिषेक झा, वाराणसी)




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/r0AmRVW

No comments:

Post a Comment

WBJEE Pharmacy round 2 seat allotment result 2026 expected to be released soon at wbjeeb.nic.in: Check details here

The WBJEEB is scheduled to announce the Pharmacy Counselling 2026 Round 2 seat allotment result on August 18. Candidates who took part in th...