Friday, February 25, 2022

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित लाएंगे, सीएम शिवराज और गृह मंत्री ने किया आश्वस्त

शहडोल/कटनीः रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के चलते बिगड़ते हालात के बीच वहां फंसे हजारों छात्रों को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। कई छात्रों ने वहां से अपने वीडियो भेजकर मदद की गुहार लगाई है। इधर, भारत में उनके अभिभावकों की चिंताएं भी लगातार बढ़ रही हैं। यूक्रेन में फंसे छात्रों में कई मध्य प्रदेश के भी हैं। राज्य के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री आश्वस्त किया है कि किसी छात्र को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रदेश सरकार लगातार केंद्र और यूक्रेन में भारतीय राजदूत के संपर्क में है। उन्होंने सबको सुरक्षित भारत लाने का भरोसा भी दिलाया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को शहडोल पहुंचे थे। शहडोल के दो छात्र भी यूक्रेन में फंसे हैं। इसके बारे में पूछे जाने पर शिवराज ने कहा कि हम लगातार भारत सरकार के संपर्क में हैं। लगातार कोशिश कर रहे हैं कि यूक्रेन में फंसे युवकों को सुरक्षित निकाल लिया जाए।

इसी मुद्दे पर प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कटनी में बड़ा बयान दिया है। नरोत्तम मिश्रा, महाकौशल एक्सप्रेस में जबलपुर से डबरा जा रहे थे। ट्रेन कटनी स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने मीडिया के सवालों के जबाव दिए। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में भारत के राजदूत से लगातार संपर्क में हैं। सभी भारतीय क्षेत्र सुरक्षित हैं और सभी से लगातार संपर्क हो रहा है। जो आना चाहेंगे, फ्लाइट शुरू होते ही उन्हें भारत लाया जाएगा। जंग के चलते महंगाई बढ़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एमपी में यूक्रेन से संबंधित कोई खाद्य सामग्री महंगी नहीं हो रही है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/vyR1pgz

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...