भारत में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है। करीब 40 दिन बाद कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 50,000 से कम रही और देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,26,31,421 हो गई। इसके अलावा, देश में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या गिरकर 5,37,045 हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण के 44,877 नए मामले सामने आए और 684 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,08,665 हो गई।
देश में चार जनवरी को संक्रमण के 37,379 नए मामले सामने आए थे। भारत में लगातार सातवें दिन संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम रही। देश में अभी 5,37,045 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.26 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 73,398 की कमी दर्ज की गई। यानी इतने मरीज कोरोना से रिकवर हो गए। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.55 प्रतिशत है।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/WCvBVJa
No comments:
Post a Comment