Sunday, February 6, 2022

DMCH की 73 एकड़ जमीन 'गायब', सांसद गोपालजी ठाकुर ने लोकसभा के रिकॉर्ड से किया खुलासा, क्या है पूरा मामला?

विजय कुमार, दरभंगा : डीएमसीएच (DMCH News) की 300 एकड़ में से 73 एकड़ कीमती जमीन गायब हो गई है। इसका खुलासा खुद दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर (Darbhanga MP Gopalji Thakur) ने किया है। सांसद गोपालजी ठाकुर ने लोकसभा से डीएमसीएच की जमीन के संबंध में सूचना मांगी थी। लोकसभा की लाइब्रेरी ने सांसद को इससे संबंधित जो लिखित सूचना दी उसके अनुसार दरभंगा महाराजा रामेश्वर सिंह ने 1925 में टेंपले मेडिकल स्कूल की स्थापना के लिए 6 लाख रुपये और 300 एकड़ जमीन दान में दी थी। बाद में 1946 में टेंपले मेडिकल स्कूल ही दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल बना।

सांसद ने जब लोकसभा से मिली सूचना के आधार पर जिला प्रशासन और दरभंगा मेडिकल कॉलेज से इस संबंध में जानकारी मांगी तो पता चला कि मेडिकल कॉलेज के पास सिर्फ 227 एकड़ जमीन है। इसमें से 150 एकड़ में एम्स बनाया जा रहा है जबकि 77 एकड़ में डीएमसीएच रहेगा। अब सांसद गोपालजी ठाकुर ने जिला प्रशासन से दरभंगा राज से दान में मिली शेष 73 एकड़ जमीन का हिसाब मांगा है। उधर, जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने भू-माफियाओं और सरकारी अधिकारियों के गठजोड़ से जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने राज्य सरकार से जांच कमेटी बना कर इस मामले की जांच की मांग की है। जानिए क्या है पूरा मामला।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/1T58a0y

No comments:

Post a Comment

RSSB LDC admit card 2026 released at recruitment.rajasthan.gov.in: Direct link to download hall tickets here

The Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) has issued admit cards for the 2026 Lower Division Clerk (LDC) Grade II and Junior Assistant recr...