Monday, February 14, 2022

East Champaran News : असामाजिक तत्वों ने तोड़ी महात्मा गांधी की प्रतिमा, कर्मभूमि चंपारण में बापू का अपमान

आभा सिन्हा, पूर्वी चंपारण : महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की कर्मभूमि रही पूर्वी चंपारण में बापू का अपमान हुआ है। कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी प्रतिमा को खंडित (Mahatma Gandhi statue Vandalized) कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद शरारती तत्व फरार हो गए। चम्पारण सत्याग्रह आंदोलन की प्रयोग स्थली मोतिहारी नगर के गांधी स्मारक के सामने स्थापित चरखा पार्क में शरारती तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया। मामले की सूचना के बाद डीएम-एसपी समेत आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को देखा।

चरखा पार्क का निर्माण ऐतिहासिक गांधी स्मारक के सामने 2017 किया गया। जहां महात्मा गांधी की बड़ी प्रतिमा की स्थापना की गई थी। 14 फरवरी को अचानक ही उनकी प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मामले में जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि यह जघन्य अपराध है, इस घटना को अंजाम देने में शामिल कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/gzX6PlK

No comments:

Post a Comment

ICAI CA Foundation May 2026 result today at 11 am; check scorecard, qualifying marks and steps to download

The Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) will announce the CA Foundation May 2026 result today at 11 am. Candidates can access...