Thursday, February 17, 2022

Muzaffarpur News : शाहबाज नदीम इस टीम से खेलते नजर आएंगे IPL, पिता ने जताई इच्छा- देश के लिए भी खेले बेटा

संदीप कुमार, मुजफ्फरपुर : जाने-माने क्रिकेटर शाहबाज नदीम ( Shahbaz Nadeem) आईपीएल में इस बार नई फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं। अब वे साल 2022 के आईपीएल (IPL 2022) में लखनऊ सुपर जॉइंट्स (Lucknow Super Giants) से खेलते नजर आएंगे। नीलामी के दूसरे दिन उन्हें 50 लाख की बोली लगाकर लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने खरीद लिया। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था और इतने ही में उन्हें टीम ने अपने साथ जोड़ा। इससे पहले नदीम दिल्ली और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं।

शाहबाज नदीम ने साल 2011 आईपीएल से डेब्यू किया था। उस समय वो दिल्ली डेयरडेविल्स टीम से जुड़े थे। साल 2016 में दिल्ली ने फिर से उनके लिए बोली लगाई। 2019 में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था। इसमें उन्हें 3 करोड़ से अधिक की रकम मिली थी। मौजूदा नीलामी प्रक्रिया में नदीम को खासा नुकसान का सामना करना पड़ा। वहीं इस चयन के बाद नदीम के पिता ने बताया कि लखनऊ सुपर जॉइंट्स के लिए बेटे का चयन हुआ है। उन्होंने पहले भी भारतीय टीम में दो टेस्ट सीरीज खेला है और इच्छा है कि आगे भी देश का नाम रौशन करें।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/FkciOnp

No comments:

Post a Comment

NIELIT CCC exams have been postponed; admit cards will be released later: Check complete details here

The National Institute of Electronics and Information Technology has deferred the January–March 2026 DLC (CCC/CCCP/ECC/ACC/BCC) exams due to...