Monday, February 21, 2022

Ranchi Top 5 News : लालू यादव को डॉक्टरों की सलाह...नहीं लें ज्यादा तनाव, देखिए 5 बड़ी खबरें

रवि सिन्हा, रांची : रांची रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को डॉक्टरों ने ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेने की देने की सलाह दी है। लालू प्रसाद का इलाज कर रहे सात डॉक्टरों की टीम के प्रमुख डॉ. विद्यापति ने बताया कि आरजेडी प्रमुख के खाने को लेकर चार्ट बना दिया गया है। उसी के अनुसार उन्हें ब्रेकफॉस्ट, लंच और डिनर लेने की सलाह दी गई है। वहीं लालू यादव को सजा (Chara Ghotala News) सुनाए जाने से उनके समर्थकों में खासी निराशा है, दूसरी ओर झारखंड बीजेपी ने फैसले का स्वागत किया है।

राज्यपाल और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष रमेश बैस ने रांची यूनिट में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। रांची के उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में सोमवार को पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर बैठक हुई। झारखंड में 23 फरवरी की शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 26 फरवरी तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/jScesYl

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...