Sunday, February 13, 2022

UP Election: चुनाव में फर्जी वोटिंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, भेजे जाएंगे जेल: रामपुर के एसपी अंकित मित्तल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रुहेलखंड के नौ जिलों की 55 सीटों के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। ये जिले सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली तथा शाहजहांपुर हैं। दूसरे चरण में कुल 586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान को लेकर रामपुर के एसपी अंक‍ित म‍ित्‍तल ने लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्‍होंने कहा क‍ि सभी मतदान ब‍िना डर के मतदान करें। चुनाव में फर्जी वोट‍िंग पर रामपुर के एसपी अंकित मित्तल ने कहा क‍ि फर्जी वोट डालने वालों के ख‍िलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्‍हें जेल भी भेजा जाएगा।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election 2022) की तारीख घोषित हो चुकी है। 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए 7 चरण में चुनाव होंगे। 17वीं विधानसभा का कार्यकाल (UP Assembly ) 15 मई तक है. 17वीं विधानसभा के लिए 403 सीटों पर चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक 7 चरणों में हुए थे। इनमें लगभग 61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 63 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं थीं, जबकि पुरुषों का प्रतिशत करीब 60 फीसदी रहा। चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटें जीतकर पहली बार यूपी विधानसभा (Uttar Pradesh Vidhansabha) में तीन चौथाई बहुमत हासिल किया।

वहीं, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की अगुवाई में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) गठबंधन 54 सीटें जीत सका। इसके अलावा प्रदेश में कई बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती (Mayawati) की बीएसपी (Bahujan Samaj Party ) 19 सीटों पर सिमट गई। इस बार सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और भाजपा (Bhartiya Janata Party) के बीच है। भाजपा योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ रही है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/1vkgHX7

No comments:

Post a Comment

WBJEE Pharmacy round 2 seat allotment result 2026 expected to be released soon at wbjeeb.nic.in: Check details here

The WBJEEB is scheduled to announce the Pharmacy Counselling 2026 Round 2 seat allotment result on August 18. Candidates who took part in th...