Monday, February 21, 2022

UP Election: यूपी के हर बूथ पर नाचेगा कमल का फूल, अखिलेश के बूथों पर भूत नाचने के बयान पर संगीत सोम का पलटवार

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) के पांचवें चरण का सियासी रण तेज होता जा रहा है। संगम नगरी प्रयागराज में 27 फरवरी को पांचवें चरण में मतदान होना है। ऐसे में आज से ही सभी सियासी दलों के स्टार प्रचारकों का आना शुरू हो गया है। प्रयागराज में बीजेपी की ओर से चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इस बीच मेरठ के सरधना से बीजेपी विधायक और प्रत्याशी संगीत सोम (Sangeet Som) बीजेपी के ल‍िए वोट मांगने पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान संगीत सोम ने अख‍िलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बीजेपी के हर बूथ पर भूत नाचने को लेकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा क‍ि वे (अख‍िलेश यादव) यह कहना भूल गए क‍ि हर बूथ पर कमल का फूल नाचेगा। चुनाव र‍िजल्‍ट आने पर वो 200 सीट हासिल नहीं करेंगे। बल्‍क‍ि 200 सीटों से पीछे होंगे।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/0sEnCRS

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...