Tuesday, February 8, 2022

What Is Western Disturbance: दिल्ली-नोएडा में बारिश से लौट आई ठंड, क्यों हो रहा ऐसा, मौसम की पूरी कलाकारी समझिए

Delhi Rain News: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने फिर पलटी मार ली है। धूप के बाद आज फिर बारिश लौट आई है। दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में रात को बारिश हुई। इससे ठंड बढ़ गई है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे दिल्ली और एनसीआर (Delhi-NCR Rain) के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सटीक निकली है। विभाग ने 9 फरवरी की रात को बारिश का अनुमान जताया था, जो सही निकला। अब मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिन बारिश वाले तो नहीं रहेंगे, लेकिन ठंड बनी रहेगी। गुरुवार को ठंडी हवाएं चलने और पारा गिरने का फॉरकास्ट है। दरअसल यह पूरी कलाकारी पश्चिमी विक्षोप यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की है। पश्चिम विक्षोप (paschimi vikshobh kya hai) में यूरोप में भू-मध्य सागर से ठंडी और नम हवाएं उठती हैं और फिर ये काला सागर होते हुए अरब देशों की ओर बढ़ जाती हैं। हवाओं का यह बवंडर समुद्र तल से करीब सात किलोमीटर ऊपर कैस्पियन सागर से गुजरता है और फिर अरब सागर पहुंचता है। नमी को समेटती ये हवाएं उत्तर भारत में हिमालय से टकराती हैं और फिर बारिश और बर्फ आती है। जानिए नोएडा के पूरे मौसम का हाल...




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/7gkEyop

No comments:

Post a Comment

ICAI CA Foundation May 2026 result today at 11 am; check scorecard, qualifying marks and steps to download

The Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) will announce the CA Foundation May 2026 result today at 11 am. Candidates can access...