Thursday, February 3, 2022

Yogi Adityanath Nomination: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने क‍िया रुद्राभिषेक और हवन, देखें वीड‍ियो

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) छठे चरण के लिए होने वाले चुनाव में गोरखपुर शहर व‍िधानसभा सीट (Gorakhpur Urban Assembly seat) से बतौर बीजेपी प्रत्याशी शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाख‍िल करने से पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। योगी ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक और हवन क‍िया।

7 चरणों में होगा मतदान
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार 14 जनवरी से नामांकन शुरू कर देंगे। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण का चुनाव होगा। कुल मिलाकर उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होगा। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 03 मार्च और 07 मार्च को विधानसभा चुनाव होंगे। इसके बाद 10 मार्च को चुनाव परिणाम आएंगे।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election 2022) की तारीख घोषित हो चुकी है। 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए 7 चरण में चुनाव होंगे। 17वीं विधानसभा का कार्यकाल (UP Assembly ) 15 मई तक है. 17वीं विधानसभा के लिए 403 सीटों पर चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक 7 चरणों में हुए थे। इनमें लगभग 61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 63 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं थीं, जबकि पुरुषों का प्रतिशत करीब 60 फीसदी रहा। चुनाव में बीजेपी ने 312 सीटें जीतकर पहली बार यूपी विधानसभा (Uttar Pradesh Vidhansabha) में तीन चौथाई बहुमत हासिल किया।

वहीं, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की अगुवाई में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) गठबंधन 54 सीटें जीत सका। इसके अलावा प्रदेश में कई बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती (Mayawati) की बीएसपी (Bahujan Samaj Party ) 19 सीटों पर सिमट गई। इस बार सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और भाजपा (Bhartiya Janata Party) के बीच है। भाजपा योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के चेहरे को आगे कर चुनाव लड़ रही है। (इनपुट: अनुराग पांडेय)




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/usg2lyd

No comments:

Post a Comment

CBSE cancels CTET 2026 Paper 2 at two centres amid exam chaos, re-examination soon

The Central Board of Secondary Education cancelled CTET 2026 Paper 2 at two examination centres after question papers arrived late, causing ...