Sunday, March 6, 2022

फिरोजपुर में BSF ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, पीले, हरे और काले रंग के प्लास्टिक पैकेट्स में छिपा क्या राज?

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोमवार को चार किलोग्राम संदिग्ध प्रतिबंधित पदार्थ लेकर जा रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि जवानों ने ड्रोन के उड़ते समय उससे निकलने वाली आवाज सुनी जिसके बाद तड़के करीब तीन बजे ड्रोन का पता लगाया। उन्होंने ड्रोन को मार गिराने के लिए पैरा बमों का इस्तेमाल किया। ड्रोन से हरे रंग का एक छोटा-सा बैग जुड़ा हुआ था और उसमें पीली पन्नी से बंधे चार पैकेट और काली पन्नी से बंधा एक छोटा-सा पैकेट था।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/qHocQRB

No comments:

Post a Comment

UNOM Madras revaluation results 2026 out: Check April final semester marks using register number here

UNOM revaluation results 2026: The University of Madras has published April 2026 revaluation results for final semester UG, PG and Professio...