Thursday, March 17, 2022

Holi 2022: वृंदावन से लेकर महाकालेश्‍वर तक... देशभर में होली के बिखरे रंग देखिए

Happy Holi 2022: भारत समेत पूरी दुनिया में रंगों का त्योहार होली पूरे उत्‍साह से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर त्योहार मना रहे हैं। मथुरा स्थित वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में होली केी धूम देखने को मिली। मध्‍य प्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर में लोगों ने होली मनाई गई। कोलकाता में लोगों ने डोल उत्सव (होली) के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। राजस्थान के जैसलमेर में BSF के जवानों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर नाचते हुए होली का जश्न मनाया। नेपाल की राजधानी काठमांडू के दरबार स्क्वायर पर लोगों ने होली का जश्न मनाया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों को रंगों के इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगल की कामना की है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा , 'होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का पर्व होली, सामुदायिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है। यह वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी के जीवन में खुशियों की कामना करते हुए होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।'

होली 2022 की तस्‍वीरें देखिए




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/LKgHUPF

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...