Saturday, March 19, 2022

Ranchi News : 'होशियार बनने की कोशिश मत करो वरना...', महिला थानेदार को धमकी, सुनिए सीएम सोरेन के MLA के बिगड़े बोल

रवि सिन्हा, रांची : झारखंड में जेएमएम विधायक जीगा सुसारण होरो एक महिला थानेदार को बंधक बना लेने की धमकी देने के बाद विवादों में घिर गए हैं। झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने इसे एक महिला पुलिसकर्मी का अपमान बताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है। वहीं घटना की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को देने की बात कही गई है। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधायक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी मांग कर दी है। मामला रांची के सुखदेवनगर थाना इलाके के नवीन सरना कॉलेज हॉस्टल पर हमले और तोड़फोड़ से जुड़ा है। वहीं वायरल वीडियो 17 मार्च का बताया जा रहा है। जिसमें JMM विधायक एक बैठक के दौरान महिला थाना प्रभारी को डांटते हुए कहा कि ज्यादा होशियार बनने की कोशिश मत करो, वर्ना बंधक बना लेंगे। देखिए क्या कहा था उन्होंने।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/SmzrfIw

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...