Sunday, March 20, 2022

Ranchi Top 5 News: 10 लाख का इनामी नक्सली भीखन गंझू सहयोगी के साथ गिरफ्तार, देखिए रांची की खबरें

रांची: रांची पुलिस ने 10 लाख के कुख्यात नक्सली भीखन गंझू को उसके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि नक्सली संगठन टीएसपीसी का सुप्रीमो भीखन गंझू के पास से 12.32लाख रुपये नकद के अलावा 7 मोबाइल, 2 राउटर, एक लैपटॉप और एक पैन कार्ड तथा स्कूटी समेत अन्य सामान बरामद किये गये हैं।

संविधान सभा के सदस्य रहे मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की आज पुण्यतिथि पर जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत अन्य संगठनों की ओर से श्रद्धांजलि दी गयी।

आज विश्व गौरया दिवस है। इस मौके पर जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सभी से अपील की है कि लोग पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के लिए गौरया की रक्षा करने का संकल्प ले और गर्मी के मौसम में इनके लिए पानी तथा दाना का समुचित इंतजाम करें। बाकी की खबरों के लिए वीडियो देखिए




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/K53IBfi

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...