Saturday, March 5, 2022

Russia Ukraine Ceasefire: यूक्रेन के दो शहरों में रूस ने किया युद्धविराम का ऐलान, फंसे भारतीयों के लिए राहत

रूस और यूक्रेन में बीच जारी युद्ध का आज 10वां दिन है। 10वें दिन एक राहत भरी खबर आई है। रूस ने यूक्रेन के युद्धग्रस्‍त इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्धविराम का ऐलान किया है। ये सीजफायर दो जगहों मारियोपोल और वोल्‍वोनोखा में लागू होगा और यहां एक ग्रीन कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया गया है। भारतीयों सहित इन इलाकों के फंसे लोगों को निकालने की दिशा में ये काफी अहम माना जा रहा है। ये सीजफायर भारतीय समय के अनुसार सुबह 11.30 बजे से लागू हो गया है। हालांकि इन दोनों ही इलाकों में भारतीयों की संख्‍या बहुत कम है, फिर भी शांति की दिशा में बढ़‍िया कदम है। माना जा रहा है कि यूक्रेन और रूस के बीच दूसरी दौर की बातचीत के बाद इस कॉरिडोर को बनाने पर सहमति बनी है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/BvRdzlW

No comments:

Post a Comment

RSSB LDC admit card 2026 released at recruitment.rajasthan.gov.in: Direct link to download hall tickets here

The Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) has issued admit cards for the 2026 Lower Division Clerk (LDC) Grade II and Junior Assistant recr...