Sunday, April 10, 2022

Gwalior News : राष्ट्रपति को पत्र लिख एक ही परिवार के 11 सदस्यों ने मांगी इच्छा मृत्यु, वजह हैरान करने वाली है

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक ही परिवार के 11 सदस्यों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर ( writing a letter to the President ) इच्छा मृत्यु ( 11 members of the same family asked for euthanasia ) की मांग की है। जानकारी के अनुसार, घाटीगांव तहसील के वीराबली गांव में रहने वाले एक परिवार के 11 सदस्यों ने इच्छा मृत्यु की मांग की है।राष्ट्रपति के नाम लिखे पत्र को उन्होंने शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को दिया है। इस परिवार का आरोप है कि संजय अग्रवाल और विजय काकवानी नामक दबंग लोग उनकी एक बीघा 2 बिस्वा जमीन पर जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं। उनका कहना है कि इस विवादित जमीन का सीमांकन बटांकन हेतु तहसीलदार के यहां 2 महीने पहले आवेदन लगाए जा चुका है फिर भी तहसीलदार कार्यालय द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है।इस परिवार का आरोप है कि राजस्व विभाग की मिलीभगत से उनकी जमीन पर जोर जबरदस्ती करके अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। इस कॉलोनी को संजय अग्रवाल और विजय काकवानी एवं उनके साथियों द्वारा जबरन काटा जा रहा है। इस परिवार का यह भी कहना है कि सर्वे क्रमांक 1584 कि उक्त जमीन उनकी है, लेकिन दबंग लोग हमारी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करके कॉलोनी का निर्माण कर रहे हैं और प्लॉट काटकर दूसरे लोगों को बेचने की कोशिश में लगे हुए हैं। कई बार इन लोगों को समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह उल्टे जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके जीवन यापन के लिए सिर्फ यही जमीन है, यदि जमीन चली जाती है तो परिवार के सभी सदस्यों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ेगा। साथ ही इस परिवार ने कॉलोनाइजर संजय अग्रवाल से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। राष्ट्रपति के नाम लिखे गए उनके आवेदन को कलेक्टर कार्यालय और एसपी कार्यालय में दिया गया है लेकिन अफसरों से इन लोगों की कोई बातचीत नहीं हो सकी है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/SvDYeOh

No comments:

Post a Comment

Kerala SSLC result 2026 likely to be released today: Check list of official websites to download Class 10 scorecards

Kerala SSLC results for 2026 are expected today, May 15. Students can check their Class 10 scores online from the afternoon. The Kerala Boar...