Friday, April 8, 2022

Jamshedpur Top 5 News: जमशेदपुर में कोरोना के मरीज बढ़कर हुए सात, मेडिकल स्टोर से 1 लाख का कैश चोरी

जमशेदपुर: जमशेदपुर की पांच बड़ी खबरों की बात करें तो पहली खबर कोविड-19 को लेकर है। जमशेदपुर में आज फिर एक कोरोना का मामला सामने आया है। इसके साथ ही जमशेदपुर में कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। वहीं आज एक मरीज को छु्ट्टी दे दी गई है।

दूसरी खबर: झारखंड के देवघर में 15 और 16 मार्च को AS कॉलेज झारखण्ड विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ का महाधिवेशन होने जा रहा है। इस अधिवेशन में कोल्हान विश्वविद्यालय से करीब 40 कर्मचारी भाग लेंगे। वहीं इसको लेकर जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में आज कोल्हान विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ की बैठक हुई, जिसमें रणनीति बनाई गई।

तीसरी खबर: जमशेदपुर के जुगसलाई बाजार इलाके में एक बार फिर चोरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए एक मेडिकल दुकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने मेडिकल स्टोर से नगद एक लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। बाकी की बची खबरों के लिए वीडियो देखिए




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/cXmGNhx

No comments:

Post a Comment

Kerala SSLC result 2026 likely to be released today: Check list of official websites to download Class 10 scorecards

Kerala SSLC results for 2026 are expected today, May 15. Students can check their Class 10 scores online from the afternoon. The Kerala Boar...