उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव (UP MLC Election 2022) के लिए शनिवार को वोट डाले जा रहे हैं। ये वोटिंग विधान परिषद की खाली हुई 36 में से 27 सीटों के लिए हो रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखपुर में मतदान किया। वोट डालने के बाद सीएम योगी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि विधानसभा की तरह विधान परिषद में भी बीजेपी का प्रचंड बहुमत होगा। आपको बता दें कि विधान परिषद की 36 में से 9 सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बाकी 27 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/mwxXFz3
No comments:
Post a Comment