Sunday, May 1, 2022

प्लेन में ऐसा क्या हुआ यात्रियों में मची खलबली, होश उड़ाने वाला वो खौफनाक मंजर देखिए

मुंबई से स्पाइसजेट की उड़ान पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में लैंड करने वाली थी। अचानक प्लेन में खलबली मच गई। हवाईअड्डे पर उतरते समय रविवार को गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ यानी एयर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। प्लेन में सवार कम से कम 12 यात्री घायल हो गए। कुछ पल के लिए प्लेन में बैठे मुसाफिरों के दिलों की धड़कनें बढ़ गईं। उस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि प्लेन में सामान बिखर गए हैं। कुछ लोग मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। एक खलबली सी मची हुई थी। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि एक मई को स्पाइसजेट का बोइंग बी737 विमान मुंबई से दुर्गापुर हवाईअड्डे पर उतर रहा था, तभी उसे समय गंभीर वायुमंडलीय विक्षोभ का सामना करना पड़ा, जिसके चलते दुर्भाग्यवश कुछ यात्रियों को चोटें आईं। कई लोगों के सिर में चोट आई है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2LvVR6N

No comments:

Post a Comment

Karnataka to introduce STEAM education in Government schools, Robotics and Coding to become part of learning

Karnataka will introduce STEAM-based education in government schools, adding robotics and coding to classroom learning to strengthen student...