रायपुरः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों पूरे प्रदेश के दौरे कर रहे हैं। भेंट मुलाकात अभियान के तीसरे दिन वे रघुनाथपुर पहुंचे। यहां स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों के साथ सीएम बघेल भी बच्चे बन गए। उन्होंने बच्चों के साथ पारंपरिक खेलों में हाथ आजमाए।
बघेल ने बच्चों के साथ गिल्ली-डंडा, पिट्टो और कंचे खेले। इस दौरान उनका बाल सुलभ उत्साह देखते ही बनता था। बघेल ने बच्चों से ही खेल के नियम-कायदे भी जाने। मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। स्कूल की छात्राओं ने उन्हें अरपाी पैरी के धार राजगीत गाकर भी सुनाया। बघेल की भेंट मुलाकात कार्यक्रम का यह तीसरा दिन था।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/mAGUl4i
No comments:
Post a Comment