गया : बिहार के गया जिले के मोहनपुर थाना इलाके में 2 दिन पहले घर आई जो बारात दरवाजे से लौट गई थी, अब उसी दुल्हन की डोली थाने परिसर से निकली। दरअसल चरकेड़िया निवासी भदन मांझी की पुत्री काजल कुमारी की शादी बाराचट्टी प्रखंड के गोसाई पेसरा निवासी रामदास मांझी के पुत्र विक्रम मंडल के साथ तय हुई थी। तय समय के अनुसार बारात बीते शनिवार को गोसाई पेसरा पहुंची थी। बाराती डीजे की धुन पर डांस करते हुए दूल्हे के साथ दरवाजे तक पहुंच चुके थे। लड़की के घर पहुंचने के बाद डीजे की धुन पर नाचने को लेकर बराती और सराती भिड़ गए। डीजे पर डांस को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट होने लगी। इस घटना के बाद बगैर शादी किए दूल्हा समेत बाराती वापस लौट गए। इसके बाद दुल्हन के पिता ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों के अलावे धनगाई थाना से संपर्क किया और अपनी बात रखी। इसके बाद पूर्व विधायक समता देवी, बाराचट्टी प्रखंड प्रमुख देवरानी देवी, धनगाई थानाध्यक्ष अंगद पासवान और बाराचट्टी थानाध्यक्ष राम लखन पंडित ने लड़के वालों को समझाया और दोबारा शादी के लिए तैयार कराया।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/HIJngfL
No comments:
Post a Comment