Friday, May 27, 2022

India First Women Garage: एक ऐसा गैरेज जहां सिर्फ महिलाएं करती हैं काम, बदली समाज की तस्वीर

एक ऐसा गैरेज जहां सिर्फ और सिर्फ महिलाएं करती हैं काम... गाड़ी का पुर्जा-पुर्जा खोलकर उसे ठीक करने में महारत हासिल। आज की महिलाएं पुरुषों से किसी भी मामले में कमतर नहीं हैं। कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। इसका एक बड़ा उदाहरण मध्य प्रदेश के इंदौर में देखने को मिला।

यहां महिला मैकेनिक गैरेज यंत्रिका के बाहर लगे बैनर पर यह दावा किया जा रहा है कि अपने आप में इस तरह का देश का पहला गैराज है। इस गैराज के शुरू होने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की यह पूरी कहानी प्रेरित करने वाली है।

इंदौर के सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र बंधु ने 'समान सोसायटी' नामक एनजीओ का गठन कर तीन साल पहले इन्दौर शहर में एक नई पहल की थी। यह पहल 'महिलाओं को गैर पारंपरिक रोजगार से जोड़ने की।'

इसके अंतर्गत महिलाओं को बाईक मैकेनिक का प्रशिक्षण देकर उन्हें मैकेनिक के व्यवसाय से जोड़ने का है। अब तक 300 से अधिक महिलाओं को बाईक मैकेनिक का प्रशिक्षण दिया गया और कई महिलाओं को विभिन्न सर्विस सेंटर पर मैकेनिक के रूप में जॉब दिलवाया गया।

पहले परिवार के पुरूष महिलाओं के मैकेनिक बनने का विरोध करते थे। लेकिन संस्था कार्यकर्ताओं ने हार नहीं मानी और अंतत महिलाएं खुद इस प्रशिक्षण के लिए आगे आई।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/nplE0aC

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...