Saturday, May 7, 2022

LPG Cylinder Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर 50 रुपए बढ़े, कई शहरों में 1000 के पार हुई कीमत

शनिवार को सुबह-सुबह आम आदमी को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। कुछ दिन पहले कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हुआ था और अब घरेलू गैस सिलेंडर जो ज्यादातर लोग अपने घर में इस्तेमाल करते हैं यानी 14.2 किलोग्राम वाल एलपीजी सिलेंडर सीधे 50 रुपये महंगा (LPG Cylinder Price Hike) कर दिया गया है। जी हां, सीधे 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

और ये बढ़ोतरी कब से लागू होगी। ये लागू होगी 7 मई 2022 से यानी आज से ही ये प्रभावी हो गई है। 50 रुपए दाम बढ़ने के बाद अब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के डोमेस्टिक LPG सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये हो गई है, यानी राउंड में इसे सीधे 1000 ही मानिए। देश के बाकी बड़े शहरों में दाम इसी के आसपास होंगे, जबकि कई शहरों में 1000 को भी पार कर गया है।

बीते मार्च में हुई थी बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी तो शुरू हो ही गई थी। उसके बाद एलपीजी के दाम में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। 22 मार्च 2022 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। उसके बाद दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये हो गई थी। इसके बाद अप्रैल में इस सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ था। अब मई में फिर सीधे 50 रुपए बढ़ा दिए गए हैं।

कमर्शियल गैस सिलेंडर भी लगातार हो रहा है महंगा
1 अप्रैल को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई थी। उस दिन इसका दाम 249.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा था। इसके बाद दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम 2,253 रुपये हो गया था। इसके बाद 1 मई 2022 को भी कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के भाव में 104 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा कर दिया था। उसके बाद 19 किलो वाले वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़कर 2,355 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच गया था।

कुल मिलाकर अब चाहे घर में खाना बनाना हो या कहीं बाहर जाकर खाना हो, महंगाई की मार से आप बच नहीं पाएंगे। जाहिर है कि सरकार अब एक बार फिर से महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष के निशाने पर होगी।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/PVygTAR

No comments:

Post a Comment

RSSB LDC admit card 2026 released at recruitment.rajasthan.gov.in: Direct link to download hall tickets here

The Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) has issued admit cards for the 2026 Lower Division Clerk (LDC) Grade II and Junior Assistant recr...