Thursday, June 16, 2022

Agneepath Protest : भोजपुर के कुल्हड़िया में पैसेंजर ट्रेन को फूंका, सैन्य अभ्यर्थियों का आंदोलन बना उपद्रव

भोजपुर: भोजपुर के कुल्हड़िया में भी सैन्य अभ्यर्थियों का आंदोलन पूरी तरह उपद्रव बन गया है। आरा-पटना रेल खंड के कुल्हड़िया स्टेशन पर भी एक पैसेंजर ट्रेन में आग लगा दी गई। आरा के कुल्हड़िया में स्टेशन पर खड़ी सासाराम आरा पैसेंजर ट्रेन की बोगियों में आक्रोशित अभ्यर्थियों ने आग लगा दी। इसके बाद तीन बोगियां जलकर राख हो गईं। प्रदर्शनकारियों का खौफ इतना था कि रेलवे इन्क्वायरी समेत पैनल रूम में जमकर तोड़फोड़ की गई। जान बचाने के लिए स्टेशन पर मौजूद कर्मी स्टेशन छोड़कर भाग छूटे। रेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस भी प्रदर्शनकारियों के सामने लाचार दिख रही है। इसी बीच रेल अभ्यर्थियों ने कुल्हड़िया स्टेशन पर साफ ऐलान कर दिया कि सरकार जब तक अग्निपथ स्कीम का फैसला वापस नहीं लेगी तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/zuofVWt

No comments:

Post a Comment

Two cousins died after breast cancer was detected too late: How an IISc gold medallist used AI to build a possible solution

Dr Geetha Manjunath’s personal loss of two cousins to breast cancer inspired her to explore whether AI could enable earlier, more accessible...