Sunday, June 19, 2022

Azam Khan News: आजम खान ने वापस मांगा औरंजेब का हिंदुस्तान, कहा मुस्लिम नहीं चाहते थे बंटवारा, देखिए वीडियो

सईद अमीर मियां, रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में सपा विधायक आजम खान (Azam Khan) ने जिन्ना (Muhammad Ali Jinnah) ओर औरंजेब (Aurangzeb) का जिक्र किया। आजम खान ने पूछा देश के बटवारे के लिए बापू को तैयार कराने वाले कौन लोग थे। आजम खान ने कहा कि ये भी एक सच है कि हिंदुस्तान (Hindustan) के मुस्लिम हिंदुस्तान का बंटवारा नहीं चाहते थे। सबसे बड़ी नुमाइंदगी उस समय मौलाना आजाद करते थे। बटवारे की हिमायत करने वाले और पाकिस्तान बनाने का नारा देने वाले मिस्टर जिन्ना थे। लेकिन मौलाना आजाद एक हिंदुस्तान रहे इसके पक्ष में थे। आजम खान ने औरंजेब का हिंदुस्तान वापस करने की बात कही। उन्होंने लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के दौरान रामपुर की केमरी में सभा यह बातें कहीं। आजम खाने ने कहा कि बापू के पास खान गफ्फार खान आकर रोने लगे, बापू ये आपने क्या किया। अंग्रेजी में इतिहासकार ने खिला था कि बाबू यू टू यानी बापू तुम भी तैयार हो गए। उन्होंने कहा कि अगर किसी पर यकीन था कि कोई शख्स बटवारे के लिए तैयार नहीं होगा तो उसका नाम करमचंद गांधी है। लेकिन जब बापू ही तैयार हो गए। तब सबकी हिम्मत टूट गई। उन्होंने कहा कि बापू को तैयार कराने वाले लोग हिंदुस्तान की सबसे बड़ी गद्दी पर बैठे हैं।

औरंजेब के हिंदुस्तान की आजम ने की तारीफ
आजम खान ने कहा कि हमने नहीं चाहा था कि हिंदुस्तान बटे और अगर हिंदुस्तान बटा न होता पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान के कुछ हिस्से तक हिंदुस्तान था। आजम खान ने कहा कि अखंड भारत का नारा देने वालों वो हिंदुस्तान दो जो औरंजेब का हिंदुस्तान था। औरंजेब को जितनी चाहे गाली दो, हमें उससे कोई एतराज नहीं है। पूरी मुगल सल्तनत को गाली दो, क्योंकि मुगल सल्तनत न तो खलीफा की सल्तनत थी न ही इस्लामिक हुकूमत थी। आजम खान ने कहा कि औरंजेब का हिंदुस्तान वापस करो। उन्होंने पूछा कि उस हिंदुस्तान में क्या नकाब का सवाल उठ सकता था। लव जिहाद के नाम पर लोगो के साथ न इंसाफी हो सकती थी। क्या इबादतगाह के साथ ये सुलूक हो सकता था। फैसला गलत था लिहाजा नतीजा भी गलत हुआ।

पैगंबर इस्लाम की तौहीन कर नहीं बन सकेंगे विश्वगुरु
आजम खान ने कहा कि हम विश्व गुरु है। पैगंबर इस्लाम की शान में तौहीन कर हम विश्व गुरू बनना चाहते है। किसी भी धर्म की तौहीन करने वाला कभी गुरु नहीं बन सकता। विश्व गुरु तो बहुत बड़ी बात है। दिल मे बहुत जख्म है। जख्म नासूर बनना चाहते है और मैं उन पर मरहम लगाना चाहता हूं ताकि जख्म भर जाए।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/f39hpjI

No comments:

Post a Comment

BPSC TRE 4.0 notification 2026 released for 32,388 teacher posts; applications from September 1

BPSC has released the TRE 4.0 notification 2026 for 32,388 teacher vacancies across Classes 1 to 12. The recruitment includes Primary, Upper...