हरदोई: हरदोई की कोतवाली (hardoi police) हरपालपुर में एक बंदर पर पुलिस बनने का ऐसा शौक चढ़ा कि उछल कूद करते हुए थाने में खड़ी थानाध्यक्ष की सरकारी गाड़ी के पास पहुंचा गया। यहां गाड़ी में रखी दीवान की टोपी को उठाकर भाग गया। फिर टोपी लेकर बंदर छज्जे पर जाकर बैठ गया। काफी देर तक बंदर टोपी खोलने का प्रयास करता रहा। अंत में टोपी खोलने में सफल होने पर बंदर ने दीवान की खाकी टोपी अपने सिर पर लगा ली। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने बंदर को भगाया तो बंदर टोपी छोड़कर भाग गया। पुलिस की गाड़ी से दीवान की टोपी निकालने और एक बंदर के टोपी को सिर पर लगाने के इस रोचक वाकये को स्थानीय लोगों ने मोबाइल फोन में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। (वीडियो इनपुट - सुधांशु मिश्रा)
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/7ztMFlp
No comments:
Post a Comment