Friday, June 24, 2022

प्रतापगढ़ में करोड़ों की लागत से बन रहा कॉलेज, विधायक ने दिया धक्का तो ढह गई पूरी दीवार, Video देखिए

प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज सीट से विधायक आर. के. वर्मा निर्माणाधीन राजकीय इंजिनियरिंग कॉलेज की गुणवत्ता में अनियमितता के आरोप पर जांच के लिए पहुंचे। सपा विधायक आरके वर्मा जब हॉस्टल और रेजिडेंशियल परिसर की निर्माणाधीन दीवार पर चलने लगे तो ईंटे उखाड़ने लगीं। निर्मित दीवार को हाथ से धकेलने पर दीवार गिर गई। विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ये इंजिनियरिंग कॉलेज नहीं, बल्कि प्रतापगढ़ वासियों के लिए कब्रगाह तैयार किया जा रहा है। इस मामले में डीएम से शिकायत के बाद पहुंची कार्यदाई संस्था आरईइस की टीम ने जांच के लिए सैम्पल भेजा। इस प्रॉजेक्ट की कीमत 100 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। विधायक ने विभाग के जिम्मेदारों और निर्माण कार्य में लगी कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्यवाई कराने का दावा किया। #Pratapgarh #Corruption #RaniganjAssemblySeat




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2AnIca9

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...