Monday, July 11, 2022

Amarnath Yatra Resumes: हादसे के बाद रोकी गई अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, भोले के जयकारा लगाते निकले श्रद्धालु

बम बम भोले के इन जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रा सोमवार से फिर शुरू हो गई है। बीते शुक्रवार शाम अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद यात्रा को जब स्थगित किया गया, तो देश के अलग-अलग हिस्सों के बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु हताश हो गए थे। एक तरफ भयावह हादसे के बाद मन में डर था, कई तरह की आशंकाएं थीं, पर भोले के दर्शन की इच्छा भी थी। पवित्र गुफा के पास बादल फटने से आए सैलाब की भयावह तस्वीरें पूरे देश ने देखीं। हर कोई सहम गया। लेकिन अमरनाथ यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की हिम्मत में कोई कमी नहीं आई है। शुक्रवार की देर रात को जम्मू बेस कैंप से तीर्थयात्रियों का एक जत्था कश्मीर के बालटाल और पहलगाम बेस कैंप के लिए रवाना हुआ।

अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के मुताबिक यात्रा को सोमवार से एक ही रूट पर शुरू किया जा रहा है, लेकिन हेलीकॉप्टर सेवा नुनवान और बालटाल दोनों रूट से उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर में भी 11 जुलाई तक पंजीकृत यात्रियों को पहुंचने के लिए कहा गया है।

हादसे के बाद 45 लोग अब तक लापता
आपको बता दें कि पवित्र अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम बादल फटने के चलते भयंकर सैलाब आया था। हादसे के वक्त गुफा के पास 10 से 15 हजार श्रद्धालु मौजूद थे। पानी का तेज बहाव करीब 25 टेंट और दो से तीन लंगर अपने साथ बहा ले गया। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन दो दिन तक दिन रात चलता रहा। इस दौरान 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जिनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं। 40 लोग घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है, और 45 लोग अब भी लापता हैं। इनमें से किसी की डेड बॉडी अब तक नहीं मिल पाई है। इस घटना में मरने वालों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। बारिश से पूरे इलाके में तेजी से पानी भर गया था। ऐसे में आशंका है कि लापता श्रद्धालुओं के इसी तेज बहाव में बहने की आशंका है। हालांकि लापता लोगों की खोज अभी खत्म नहीं की गई है। माउंटेन रेस्क्यू टीम अब भी तलाश में जुटी है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/w7u0Oe2

No comments:

Post a Comment

NTA opens NEET UG 2026 re-exam correction window to modify address, select choice of cities for June 21 exam

The National Testing Agency (NTA) has announced a re-examination for NEET UG 2026 on June 21, 2026, following directions from the National M...