Monday, July 25, 2022

Congress MPs Suspended: लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं मोदी...सांसदों के निलंबन पर भड़की कांग्रेस

लोकसभा में तख्तियां लहराकर महंगाई पर चर्चा की मांग करने वाले कांग्रेस के चार सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर (Manickam Tagore), ज्योतिमणि (Jothimani), राम्या हरिदास (Ramya Haridas) और टीएन प्रतापन (TN Prathapan) को बाकी बचे पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है। कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पीएम मोदी लोकतंत्र को खत्म कर देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महंगाई पर सदन में चर्चा चाहती है। वहीं राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के हिसाब से सीट ना मिलने को लेकर भी उन्होंने सरकार पर हमला बोला। खड़गे ने कहा कि बीजेपी के मुख्यमंत्रियों को सबसे आगे वाली लाइन में बैठाया गया था, जबकि विपक्ष के नेताओं को सही जगह नहीं बैठाया गया।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/RZ3dK9T

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...