Friday, July 1, 2022

Eknath Shinde on Fadnavis: कोई ग्राम पंचायत का पद भी नहीं छोड़ता, आपने बड़ा दिल दिखाया...फडणवीस से बोले शिंदे

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। गुरुवार को जब ये ऐलान हुआ तो सियासी भूचाल आ गया। देवेंद्र फडणवीस ने खुद ये ऐलान किया। इस दौरान शिंदे ने फडणवीस और पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने बड़ा दिल दिखाया। शिंदे ने कहा, 'देवेंद्र फडणवीस संख्या बल के हिसाब से खुद मुख्यमंत्री बन सकते थे, लेकिन उन्होंने बड़ा दिल दिखाया है। हमने किसी पद की लालच में पार्टी से विरोध नहीं किया था। हमारा विरोध विचारधारा और बाल ठाकरे के हिंदुत्व के लिए था। भाजपा के पास 120 विधायकों का समर्थन है। इसके बाद भी उन्होंने एक शिव सैनिक को सीएम बनाने का फैसला किया है। यह बड़ी बात है।'




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/XTOaAiN

No comments:

Post a Comment

MP Police SI Recruitment 2026 notification out for 504 posts: Check dates, eligibility and physical standards

MP Police SI Recruitment 2026: The MPESB has released the MP Police Subedar and Sub-Inspector Recruitment 2026 notification for 504 posts. O...