Wednesday, July 13, 2022

Mahakaal Bhasm Arti Video: सावन के पहले दिन उज्जैन में महाकाल की भस्म आरती, घर बैठे कीजिए भोले के दर्शन

भगवान भोले के पावन महीना (sawan 2022 in ujjain) सावन की शुरुआत आज से हो गई है। सुबह से ही शिव मंदिरों के बाहर भक्तों की भीड़ उमड़ी है। उज्जैन के महाकाल मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए विशेष तैयारी की गई है। सावन के पहले दिन महाकाल की भस्म आरती की गई है। इसके बाद भव्य श्रृंगार किया गया है। भस्मारती के दौरान भी भक्तों की भीड़ मंदिर के गर्भगृह में रही है। घर बैठे आप महाकाल के अलौकिक रूप का दर्शन कर सकते हैं।

भस्मारती के लिए सुबह तीन बजे महाकाल मंदिर के पट खुल गए थे। इसके बाद भस्म आरती की गई है। भस्मारती के बाद महाकाल का दूध, घी, दही, शक्कर, शहद और पंचामृत से अभिषेक किया गया है। बाबा का मनमोहक रूप देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ थी। आमतौर पर महाकाल मंदिर के पट सुबह चार बजे खुलते हैं। सावन की वजह से आज सुबह तीन बजे ही पट खुल गया था।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/vlH60Bk

No comments:

Post a Comment

Kerala SSLC result 2026 likely to be released today: Check list of official websites to download Class 10 scorecards

Kerala SSLC results for 2026 are expected today, May 15. Students can check their Class 10 scores online from the afternoon. The Kerala Boar...