Tuesday, July 5, 2022

Maneka Gandhi: मानसून देर से क्यों आता है? जानिए बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने क्या दिया जवाब

सुल्तानपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने मानसून (Monsoon) में देरी के पीछे मांस खाने (Meat Eating) को कारण बताया है। उन्होंने आगे कहा कि जब आप मांस खातें हैं या मांस का निर्यात करते हैं तो सारे भैस, बकरे, गाय जंगल में घूमते है। वह सारे नए पौधों को खा जाते हैं। आंध्र प्रदेश के एक ही जंगल में चार लाख भैस घूम रहीं हैं। अब वहा कोई भी नया पौधा जंगल में छोड़ नहीं रहे हैं। सांसद मेनका गांधी मंगलवार को अमहट स्थित पुलिस ट्रेनिंग परिसर में वन महोत्सव (Van Mahotsav) में शामिल हुई। उन्होंने यहां पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर बड़ा बयान दिया। कहा कि 25 प्रतिशत से कम यदि देश में जंगल हो तो वह देश चल नहीं सकता। पानी सूख जाएगा, बरसात होगी नहीं। पूरा पर्यावरण सिस्टम खराब हो जाएगा। जंगल में पशु मांस के लिए छोड़े जा रहे हैं। हम केवल 30 फीसदी मांस खा रहे हैं। 70 फीसदी मांस का निर्यात कर रहे हैं।

जार्डन-इटली व श्रीलंका को भारत भेज रहा मांस
सांसद मेनका गांधी ने कहा कि भारत पूरी दुनिया को मांस खिला रहा है। जार्डन, इटली को भेज रहे हैं। मगर अपने जंगल को नष्ट कर रहे हैं। हम अपनी स्थित खराब कर रहे हैं। श्रीलंका ने संसद में आर्डर पास किया कि मांस के लिए जंगल नष्ट नहीं होने देंगे, सब हिंदुस्तान से लेगें और हिंदुस्तान में जो पेड़ों की स्थिति है, हम चिटिंग कर रहे हैं। सांसद ने कहा हरियाण में एक प्रतिशत, दिल्ली में एक प्रतिशत, यूपी में तीन प्रतिशत जंगल पर आसाम को जोड़कर हम तीस फीसदी का दावा करते हैं।

मध्य प्रदेश से यूरोप के जानवरों के लिए जा रहा सोयाबीन
सुलतानपुर में हम पेड़ लगाएंगे तो वह माइक्रो क्लाइमेट दूसरों से अच्छा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि मेरे दिल्ली के घर में अकेला जंगल है। इससे दिल्ली में उसका मौसम सात डिग्री कम है। हमें एसी लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। बाकी दुनिया को छोड़ हम सुलतानपुर में 25 लाख पेड़ लगा दें और उसका देखभाल करें तो हालत बदल जाएंगे। मध्य प्रदेश में जंगल कटवाकर सोयाबीन लगवाया जा रहा है। वह सोयाबीन जाता है, यूरोप जानवरों को खिलाने के लिए। ऐसे में जब तक मांस खाना और उसका निर्यात बंद नहीं होगा, देश के सारे जंगल वापस नहीं आएंगे, देश पर बड़ा संकट आएगा। (वीडियो इनपुट - असगर)




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/MXjtwS6

No comments:

Post a Comment

NPCIL recruitment 2026: Notification released for 255 Stipendiary Trainee posts, registration begins on this date

Nuclear Power Corporation of India Limited announces recruitment for 255 Stipendiary Trainee/Technician roles at Kudankulam Nuclear Power Pr...