Tuesday, July 19, 2022

Rahul Shewale News: लोकसभा में शिंदे गुट के सांसद राहुल शेवाले को शिवसेना नेता के रूप में मान्यता, उद्धव को झटका

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल शेवाले को लोकसभा में शिवसेना के नेता के रूप में मंजूरी दे दी है। लोकसभा सचिवालय ने इस संबंध में सर्कुलर भी जारी कर दिया है जिसमें शिवसेना नेता के रूप में राहुल शेवाले का नाम दर्ज है। इसके साथ ही भावना गवली चीफ विप बनी रहेंगी। इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी दावा किया था कि लोकसभा स्पीकर ने राहुल शेवाले को सदन के नेता के रूप में मान्यता दे दी है। लोकसभा स्पीकर के पास शिंदे और ठाकरे दोनों गुट की तरफ से आवेदन आए थे। शिवसेना नेता राहुल शेवाले ने कहा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि कई विधायक सदन के आंतरिक नेता विनायक राउत के काम से खफा थे इसलिए स्पीकर को सदन का नेता बदलने के लिए लिखा था। उन्होंने कहा था कि हमारा मुख्य सचेतक वही रहेगा, कोई बदलाव नहीं होगा।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/YHle5Ip

No comments:

Post a Comment

ICAI releases CA exam schedule for September-November 2026; check dates here

The Institute of Chartered Accountants of India (ICAI) has announced the September-November 2026 examination schedule for CA Foundation, Int...