Sunday, July 17, 2022

Sawan 2022: सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक करने उमड़े श्रद्धालु, बाबा भवर नाथ से जुड़े भक्तों का विश्वास आप भी सुनिए

आजमगढ़: यूपी के आजमगढ़ में सावन (Sawan Somvar 2022) के पहले सोमवार को प्रसिद्ध मंदिर बाबा भवर नाथ (Baba Bhawarnath) में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिरों मे जलाभिषेक करने वालों का तांता लगा रहा। शहर के समीप स्थित भंवरनाथ मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हुई। लगातार कतार बद्ध होकर श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक (Shiv Bhagwan Jalabhishek) कर दर्शन पूजन करते रहे। यहां सोमवार के दिन बाबा भवर नाथ का भव्य श्रृंगार किया जाता है। चौतरफा बोल बम के जयघोष से पूरा माहौल ही शिवमय हो गया है। भांग, बेलपत्र, धतुरा की मांग रही। जलाभिषेक के साथ इसका बहुत ही महत्व है। (वीडियो इनपुट - अमन गुप्ता)




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/2b413mp

No comments:

Post a Comment

WBCHSE HS Class 12th result: When and where to check Uchch Madhyamik results

The West Bengal Council of Higher Secondary Education will announce the WB Higher Secondary (HS) result 2026 today, May 14. Students can che...