Sunday, July 24, 2022

Sawan Shivratri 2022: ओंकारेश्वर और उज्जैन में भक्तों का रेला, घर बैठे देखें भगवान शिव का अलौकिक रूप

खंडवा/उज्जैन: सावन की दूसरी सोमवारी (sawan second somwar worship video) पर मध्यप्रदेश स्थित दोनों ज्योतिर्लिंगों में भक्तों की भारी भीड़ है। उज्जैन में अहले सुबह मंदिर का पट खोल दिया गया है। इसके बाद महाकालेश्वर की भस्मारती की गई है। साथ ही महाकाल का भव्य श्रृंगार किया गया है। वहीं, ओंकारेश्वर में भी ज्योतिर्लिंग है तो भक्तों की भीड़ यहां काफी उमड़ रही है। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग नर्मदा नदी के दक्षिण तट पर स्थित ओंकार पर्वत पर है। यह नर्मदा के मध्य में एक द्वीप पर स्थित है।सावन में ओंकारेश्वर में ज्योर्तिलिंग के दर्शन हेतु भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।


भक्तों को आसानी से भगवान के दर्शन हो सके, इसके लिए प्रशासन ने अच्छी व्यवस्था की है। सावन की दूसरी सोमवारी पर भक्तों की काफी भीड़ ओंकारेश्वर में हैं। सावन माह में शिव भक्त भगवान शंकर से जुड़े 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा भी करते हैं। इन्हीं में से एक ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग भी है। मध्यप्रदेश स्थित भगवान शिव के चौथे ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। इस मंदिर की महिमा का गुणगान पौराणिक कथाओं में भी मिलता है।


इस मंदिर की महिमा स्कन्द पुराण, शिवपुराण और वायुपुराण में भी वर्णित है। ओंकारेश्वर में कुल 68 तीर्थ हैं और 33 कोटि देवता परिवार समेत निवास करते हैं। इन तीर्थों की यात्रा और भगवान के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं। साथ ही कावड़िए कावड़ लेकर आते है और भगवान ओमकार नाथ और नर्मदा मैया के दर्शन करते हैं। अभी नर्मदा नदी का नजारा भी काफी भव्य है, नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नदी में बहाव तेज होने की वजह से भक्तों को स्नान करने की इजाजत नहीं है। डैम से लगातार नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/Dnr5isa

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...