Saturday, July 30, 2022

बांके बिहारी से मांगी कौन सी विश, सुनिए Shilpa Shetty ने Vrindavan पहुंचकर क्या कहा?

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) शनिवार को मथुरा जिले के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Mandir) में दर्शन के लिए पहुंचीं। शिल्पा ने यहां पर भगवान बांके बिहारी का आशीर्वाद लिया। बताया गया कि भरतपुर के घना पक्षी विहार से दिल्ली वापस जाने के दौरान उन्होंने अचानक वृंदावन आने का गोपनीय कार्यक्रम बनाया। पुलिस सुरक्षा के बीच बिहारी जी मंदिर पहुंचकर शिल्पा शेट्टी ने दर्शन और पूजन किया।

शिल्पा शेट्टी करीब 20 मिनट तक बिहारी जी मंदिर में रहीं। उन्होंने ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के गर्भगृह की देहरी के दर्शन कर वहां माथा टेका। इस दौरान उन्होंने अपने साथ मौजूद लोगों और मंदिर के सेवायत गोस्वामियों से कुछ जानकारी भी प्राप्त की।

मंदिर के आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने शिल्पा शेट्टी को राधे-राधे कहकर उनका स्वागत किया तो उन्होंने भी बड़े उत्साह के साथ मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर सभी का राधे-राधे कहकर अभिवादन किया। बांके बिहारी जी के दर्शन करने के बाद शिल्पा शेट्टी प्रेम मंदिर भी गईं और यहां मंदिर प्रबंधन के लोगों से भी मुलाकात की।

#BollywoodNews #UPNews #ShilpaShetty




from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/u03yYdg

No comments:

Post a Comment

WBCHSE semester system under review: Will West Bengal bring back annual Class 11 and 12 exams?

The West Bengal Council of Higher Secondary Education (WBCHSE) is reviewing concerns surrounding the four-semester examination system for Cl...