लखनऊ: 50 साल से अधिक की उम्र पार कर चुके उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को अनिवार्य रिटायरमेंट देने के लिए स्क्रीनिंग फिर शुरू होगी। सभी विभागों को 31 जुलाई तक इसे पूरा करना है। 31 मार्च, 2022 तक जिन कर्मचारियों की उम्र 50 साल पूरी हो रही है, वे स्क्रीनिंग के दायरे में आएंगे। इस प्रक्रिया में ऐसे कर्मचारियों को चिह्नित किया जाएगा, जो काम नहीं करते या जिन पर भ्रष्टाचार के गंभीर मामले हैं। स्क्रीनिंग में कर्मचारियों का एसीआर भी देखा जाता है। कोरोना के कारण पिछले दो साल से स्क्रीनिंग बंद थी।
from न्यूज़ - वीडियो - Navbharat Times https://ift.tt/jZ4JmvH
No comments:
Post a Comment